फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पॉक्सो एक्ट के केस में गवाही नहीं देने पर बढ़ी विवेचक की मुश्किल, रोका गया वेतन; कोर्ट ने दिए आदेश

Sun, 19 Apr 2026 12:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पॉक्सो एक्ट के मामले में विवेचक जयकुमार को छोड़कर सभी गवाहों की गवाही दर्ज हो चुकी है। विवेचक को अदालत में हाजिर होने के लिए अदालत ने कई बार प्रतिकूल आदेश पारित किए। इसके बाद भी वह गवाही दर्ज कराने नहीं आया। 
विज्ञापन
कोर्ट ने दिए आदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉक्सो एक्ट के मामले में गवाही देने विवेचक अदालत में नहीं आया। इस पर विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त और मुख्य कोषाधिकारी को विवेचक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा में 2021 में दर्ज पॉक्सो एक्ट व अन्य आरोपों का मुकदमा राज्य बनाम विवेक नागर उर्फ गटुआ के नाम से लंबित चल रहा है। विवेचक जयकुमार को छोड़कर सभी गवाहों की गवाही दर्ज हो चुकी है। विवेचक को अदालत में हाजिर होने के लिए अदालत ने कई बार प्रतिकूल आदेश पारित किए। इसके बाद भी वह गवाही दर्ज कराने नहीं आया। 

अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने यह आदेश दिए हैं। विवेचक जय कुमार का तैनाती स्थल साहिबाबाद जिला गाजियाबाद है। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद को निर्देश दिए गए हैं कि विवेचक को 29 अप्रैल को अनिवार्य रूप से गाजियाबाद के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में गवाही के लिए हाजिर कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें