फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर अपराध के 1216 गवाहों को मिलेगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गंभीर अपराध के 1216 गवाहों को गवाही के लिए सुरक्षा मिलेगी। पुलिस उनको घर से अदालत तक लाएगी। गवाही के बाद अदालत से पुलिस सुरक्षा मेें ही उनको घर तक वापस भेजा जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

साक्षी सुरक्षा योजना के तहत गंभीर अपराध के मुकदमे के गवाहों को वरीयता दी जाएगी। हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, अनुसूचित जाति उत्पीड़न केे मुकदमे के गवाहों को संबंधित थानाध्यक्ष सुरक्षा देंगे।
अगर किसी अन्य मुकदमे के गवाह गवाही देने के लिए सुरक्षा मांगेंगे तो उनको भी सुरक्षा दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस व्यवस्था से बेखौफ होकर गवाह अदालतों में गवाही देंगे और अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
विज्ञापन

तय तारीख पर कराई जाएगी गवाही
गंभीर अपराध के मुकदमे में तय तारीख पर ही गवाही होगी। गवाह बिना गवाही दिए अदालत से वापस नहीं लौटे इसके लिए साक्षी सुरक्षा योजना केे तहत काम होगा। पुलिस सुरक्षा में आने वाले गवाह की तय तारीख पर ही गवाही कराई जाएगी।
साक्षी सुरक्षा योजना केे तहत गवाह तय तारीख पर गवाही दे इसके लिए सभी सरकारी वकीलों को हिदायत दी गई है। गवाही के लिए सुरक्षा मांगने वाले गवाहों के संबंध में जानकारी करके सूची देने को सरकारी वकीलों से कहा गया है।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार मिश्रा, डीजीसी फौजदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें