मैनपुरी। अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण वर्ग है। वकीलों के पास वादकारी बहुत उम्मीद लेकर आते हैं। वकीलों को वादकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं है। शुक्रवार को यह बातें उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने कहीं।
मैनपुरी बार एसोसिएशन केे सभागार में शुक्रवार को हुए अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि वकीलों के दुख दर्द की हमको जानकारी है। मैंने वकीलों की समस्याओं को समझा है। प्रयास होगा कि वकीलों की समस्याओं का निराकरण हो। जिला जज तेज प्रताप तिवारी ने कहा बार और बेंच में सामंजस्य रहना चाहिए। मोटर दुर्घटना प्राधिकरण केे चेयरमैन अनिल कुमार वर्मा ने कहा समस्याओं का समाधान वकील मिल बैठकर कराएं। कार्य बहिष्कार से बचने का हमेशा प्रयास करें।
यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में अपर जिला जज अवनीश गौतम, लवी यादव, राम किशोर पांडेय, मनमोहन सिंह, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, सीजेएम तेंद्रपाल, सिविल जज तरन्नुम खान, अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय, सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार मिश्रा, एएच हाशमी, राजीव कुमार यादव, श्रीकृष्ण मिश्रा, रवींद्र कुमार सिंह यादव, रामसेवक, संजीत गौड़ मौजूद रहे।

लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया
प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने तहसील सदर में स्थापित किए गए लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया। जिला जज तेजप्रताप तिवारी, प्राधिकरण सचिव तरन्नुम खान, सीजेएम तेंद्रपाल, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. एके पांडेय मौजूद रहे। उन्होंने दीवानी परिसर में सी ब्लॉक में बनाए गए चैंबरों के साथ ही सामुदायिक शौचालय का भी लोकार्पण किया।