फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आदेश न मानने पर अदालत ने थाना प्रभारी को भेजा पत्र, कहा-कई समन और वारंट के बाद भी आख्या न आना बेहद गंभीर

Sat, 30 Mar 2024 10:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आदेश न मानने पर अदालत ने थाना प्रभारी को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि कई समन और वारंट के बाद भी आख्या न आना बेहद गंभीर मामला है। 
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में अदालत ने थाना सिकंदरा के एक मामले में आरोपियों के खिलाफ कई बार वारंट जारी किए। पुलिस ने आदेश का पालन नहीं किया। वारंट तामील कराकर आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर एसीजेएम अनुज कुमार सिंह ने थाना प्रभारी सिकंदरा को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


पत्र के माध्यम से कहा है कि उनकी कोर्ट में कप्तान सिंह बनाम उदिता आदि के खिलाफ धन हड़पने का मामला विचाराधीन है। मामले में कई बार समन और कई बार वारंट भेजे। मगर थाने से कोई भी आख्या नहीं आई, जो अत्यंत गंभीर मामला है।

हिदायत दी है कि पत्र के साथ जिन आरोपियों के वारंट भेजे जा रहे हैं। उन्हें आवश्यक रूप से तामील कराकर 2 अप्रैल 2024 तक कोर्ट में वापस कर आरोपियों को पेश करें। मुकदमे की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट और बीएस फौजदार ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें