फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी न होने से फंसे एसपी, कोर्ट ने दिया ये आदेश

Wed, 17 Oct 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मैनपुरी के एसपी अजय शंकर राय
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी दरोगा बुद्ध प्रकाश राठी की गिरफ्तारी न होने से मैनपुरी के एसपी अजय शंकर राय फंस गए हैं। आगरा के स्पेशल सीजेएम आशीष कुमार चौरसिया ने डीजीपी ओपी सिंह को पत्र लिखकर राय के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। इससे पहले डीआईजी ने दो सितंबर को एसपी मैनपुरी से कहा था कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए। इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन


अब कोर्ट ने डीजीपी को आदेश दिए हैं कि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर 18 अक्तूबर को कोर्ट में पेश किया जाए। साथ ही एसपी मैनपुरी द्वारा कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर सूचित किया जाए।

यह मामला 2014 का है। मुकदमा शाहगंज थाने में दर्ज है। पथौली की महिला का किसी से जमीन का विवाद चल रहा था। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पांच मार्च 2014 को पति की गैर मौजूदगी में दरोगा बुद्ध प्रकाश राठी घर में आया और दुराचार किया। धमकी की कि किसी को बताया तो पति और बच्चों को जेल भेज दूंगा। इसके बाद कई बार रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू से दरोगा को बचाने में लगी रही पुलिस

इस केस में पुलिस का रवैया शुरू से ही आरोपी दरोगा को बचाने का रहा। महिला की शिकायत पर पहले तो रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई। महिला ने अफसरों के चक्कर काटे। इस पर 25 अगस्त 2014 को केस दर्ज किया गया लेकिन थोड़े ही दिन में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। 

महिला ने इसका कोर्ट में विरोध किया। महिला का बयान का संज्ञान लेकर कोर्ट ने दरोगा को 28 अप्रैल 2017 को हाजिर होने का आदेश दिया लेकिन वह नहीं आया। सम्मन, वारंट , गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद न तो वह खुद पेश हुआ न ही पुलिस उसे लेकर आई।

एक और दरोगा पर की जा रही मेहरबानी

मैनपुरी में ही तैनात दरोगा स्वतंत्र कुमार पर भी इसी तरह मेहरबानी की जा रही है। उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस आगरा के बाह थाना में दर्ज है। पीड़ित महिला कोर्ट में बयान दर्ज करा चुकी है। आरोपी दरोगा ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है। उसे अभी तक निलंबित भी नहीं किया गया है। न ही उसकी गिरफ्तारी की जा रही है। 

इस संबंद में मैनपुरी के एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि डीजीपी ऑफिस से सोमवार को फैक्स आया था, जिस पर आख्या भेज दी गई है। लंबे समय से इस नाम का कोई भी दरोगा जनपद में तैनात नहीं है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें