फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर अधिवक्ता, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट वार पर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते अधिवक्ता- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। छह सूत्रीय मांगो को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल रखी। अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की चेयरमैन की हत्या के बाद उनके परिजनों की सुरक्षा एवं आर्थिक मदद दिलाने की मांग प्राथमिकता से रखी है। मांगपत्र अधिवक्ताओं ने जिला जज एवं जिलाधिकारी को भेजा है।
विज्ञापन

बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को हड़ताल रखी है। हड़ताल पर रहे अधिवक्ताओं ने अपनी छह सूत्रीय मांगे रखी है। मांगों में अधिवक्ताओं ने सबसे पहली मांग बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की चेयरमैन दरवेश यादव की हत्या के बाद परिजनों को सुरक्षा व्यवस्था एवं आर्थिक मदद दिलाने, प्रयागराज, प्रतापगढ़ में अधिवक्ता की हत्या के मामले में कार्रवाई, उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि समिति लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओं के पांच सौ दावों का भुगतान करने, ग्रामीण न्यायालय गठन का विरोध, सोनभद्र में नरसंहार की घटना का विरोध सहित अन्य मांग शामिल है। कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार को विरोध दिवस मनाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों का वाला पत्र जिला जज एवं जिलाधिकारी को भेजा है। अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा एवं महासचिव उदयवीर सिंह वर्मा सहित सभी अधिवक्ता मौजूद थे।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अलीगंज/जलेसर। बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील क्षेत्र में भी बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अलीगंज में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं के सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं किये हैं। जलेसर में अधिवक्ताओं को सुरक्षा मुहैया न कराये जाने और अधिवक्ता कल्याण निधि के 80 करोड़ रूपये नहीं देने पर वकीलों ने हड़ताल की। साथ ही जुलूस निकालकर एसडीएम अरूण कुमार को ज्ञापन सौंपा। सचिव द्विजेंद्र सिंह यादव, रमेशपाल सिंह, पुरुषोत्तम सिंह यादव, जयशंकर गौड़, सतीश जाटव, जेपी सिंह, नेत्रपाल बघेल मौजूद रहे।

कासगंज में कार्य वहिष्कार कर अधिवक्ता- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें