आगरा में दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने जमानत स्वीकार कर ली। जिला जज की अदालत ने माना कि दोनों की सहमति से संबंध बने। उन्होंने जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिए।
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के मामले में थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अमरपुरा निवासी युवक ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर जिला जज की अदालत ने माना कि दोनों की सहमति से संबंध बने। उन्होंने जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
थाना छत्ता में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी सनी ने शादी करने का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण किया। 12 नवंबर को जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो पिटाई की गई। आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिए कि पीड़िता के पति की 2 मार्च 2025 को मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़ित ने स्वयं आरोपी से नजदीकी बनाई। झगड़ा होने पर पीड़ित ने गलत तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी।