फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की इस योजना से लोगों ने मुंह फेरा, दो माह में एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं

Mon, 21 May 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मथुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से शादी कराने में लोग रुचि नहीं ले रहे। इस योजना में 15 हजार रुपए अतिरिक्त सरकार द्वारा खर्च करने के बाद भी लोग अपने पुत्र-पुत्रियों की शादी कराने को आगे नहीं आ रहे। 
विज्ञापन


मार्च माह में 1500 शादी कराने का लक्ष्य मिला था, लेकिन कोई भी व्यक्ति इस योजना में शादी कराने को आगे नहीं आया। पिछले साल सितंबर माह में प्रदेश सरकार ने गरीब लोगों के बच्चों की शादी कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की थी। 

इसमें 20 हजार कन्या के खाते में, 10 हजार का सामान और पांच हजार टेंट और खाने आदि पर खर्च किए जाते हैं। इसमें शादियां सामूहिक रूप से एक चयनित स्थान पर की जाती हैं, लेकिन इस योजना में लोगों की रुचि नहीं है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना में अपने बच्चों की शादी कराने को लोग आगे नहीं आ रहे। वर्ष 2018-19 के लिए 1500 गरीब कन्याओं की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन मार्च से लेकर अब तक कोई व्यक्ति अपने बच्चों की शादी के लिए पंजीकरण कराने नहीं आया। 

अब अधिकारी सामाजिक संगठनों के यहां शादी कराने में अपना योगदान देने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 1500 शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है। इस योजना में शादी कराने को कुछ संगठनों से बात चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें