आगरा में प्रेमी युगल ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ निकाह कर लिया। अब उन्हें जान का खतरा सता रहा है। युवक और युवती ने एसएसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की सुरक्षा मांगी है।
युवती का आरोप है कि उसने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी से निकाह किया है। इसलिए वो धमकी दे रहे हैं। इस मामले में थाना सदर प्रभारी को जांच के आदेश किए गए हैं।
सदर क्षेत्र की युवती और नाई की मंडी क्षेत्र के युवक ने 25 नवंबर को निकाह किया था। इसके बाद से दोनों साथ रह रह रहे हैं। युवती का आरोप है कि परिजन धमकी दे रहे हैं। इससे पति और ससुरालियों को जान का खतरा है।
युवती का कहना है कि वो दोनों दहशत में है। शुक्रवार को युवती ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इस मामले में कार्रवाई की मांग की। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश किए गए हैं।