फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत के आड़े आया परिवार और समाज, प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Fri, 13 Jul 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र में प्रेमी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। जानकारी होने के बाद उसकी प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, आगरा में इलाज के दौरान प्रेमी ने गुरुवार की रात दम तोड़ दिया। इससे पहले गुरुवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पंकज का गांव की ही विधवा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार उनके प्रेम को परिवार और समाज ने नकार दिया तो बुधवार को पंकज ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। 

उधर, जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने भी जहर खा लिया। कुछ ही देर में महिला ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। मृतका के एक चार साल की बच्ची भी है। बताते हैं कि महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


वहीं गुरुवार की देर रात आगरा में उपचार के दौरान पंकज की भी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पंकज के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें