अब से महज 13 दिन बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसे लेकर देशभर में उल्लास है। सरकार और मंदिर आंदोलन से जुड़े लोग हर घर दिवाली मनाने का आह्वान कर रहे हैं। वहीं आगरा में नवदंपति इस दिन को ऐतिहासिक बनाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंच रहे हैं। वह डॉक्टर से बात करके डिलीवरी के लिए 22 जनवरी की तारीख ले रहे हैं। ताकि अपने बच्चों का नाम राम और सीता के नाम पर रख सकें। इससे यह दिन उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा। वह हर वर्ष इस दिन को बेहतर तरीके से सेलिब्रेट कर सकेंगे।