फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाई की मौत हुई तो परिवार संग लापता हुआ युवक, घरवालों ने रखा 20 हजार का इनाम; पुलिस भी तलाश में जुटी

Wed, 16 Sep 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बोदला से 22 वर्षीय संदीप, उनकी 20 वर्षीय पत्नी किरन और दो साल का बेटा सौरभ 11 सितंबर से लापता हैं। पांच दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं; पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
मजदूर का पूरा परिवार हुआ लापता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बोदला स्थित चिरंजी नगर निवासी 22 वर्षीय संदीप, उनकी पत्नी 20 वर्षीय किरन और दो साल का बेटा सौरभ 11 सितंबर से लापता हैं। 5 दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


चिरंजी नगर निवासी संध्या ने बताया कि उनके भाई राजू की 15 दिन पहले आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। परिवार शोक में था। भाई संदीप मजदूरी करता है। 11 सितंबर की दोपहर वे पत्नी और बेटे को साथ लेकर घर से निकल गया। इसके बाद वापस नहीं आया। परिजन ने हर संभावित स्थान पर उनकी तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

परिजन ने मंगलवार को थाना जगदीशपुरा पहुंचकर घटना की जानकारी दी है। इस पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में तीनों जाते हुए नजर आए हैं। वह कहां गए। उनकी तलाश में टीम लगाई जा रही है। उधर, परिजन ने सोशल मीडिया पर तीनों के फोटो शेयर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें