फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को राैंदा, पति-पत्नी की माैके पर ही माैत

Wed, 25 Feb 2026 09:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को राैंद दिया। हादसे में पति-पत्नी की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित इटौरा पर बुधवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक डंपर ने बाइक सवार दंपती को राैंद डाला। पुलिस ने दोनों को एसएन अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जिला मुरैना थाना बसैया के गांव जीगनी निवासी 40 वर्षीय मुकेश यादव पत्नी सीमा(35) के साथ दोपहर को करीब 3 बजे बमरौली अहीर गांव में सरवन कुमार के घर गमी में शामिल होने आए थे। यहां तीन दिन पहले सीमा के ताऊ सुभाष की मौत हो गई थी, जिसमें दोनों शोक व्यक्त करने के लिए गांव बमरौली अहीर पहुंचे थे। 

करीब तीन घंटे बाद शाम करीब 6 बजे दोनों पति-पत्नी बाइक से अपने घर के लिए निकल गए। इटौरा के नगला माकरौल के पास बाइक में पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों उछलकर आगे गिर गए। बेकाबू डंपर भी दंपती के ऊपर चढ़ गया। यह देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया और घटनास्थल की ओर दौड़ने लगे। इसी बीच चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बुरी तरह घायल दंपती को अस्पताल भेज दिया, जहां उनकी माैत हो गई। दंपति की मौत से मायका पक्ष और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन


सीमा के तहरे भाई प्रकाश ने बताया कि उनकी बहन सीमा और बहनोई मुकेश दोनों गांव में आए थे। दोनों की मौत से उनके बच्चे खुशी(16), आरती(14), सुधीर(12) सदमे में हैं। एसीपी सैया डॉ.सुकन्या शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सड़क मरम्मत के चलते हाईवे पर लगता है जाम
आगरा ग्वालियर हाईवे पर इटोरा से लेकर नगला माकरोल के बीच सड़क एक रोड पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इससे सड़क पर वन वे ट्रैफिक चल रहा है। इससे हर पल जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें