फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन दर्शन करने आए दंपती ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, पति की हालत गंभीर

Wed, 17 Apr 2019 08:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
वृंदावन दर्शन करने आए जगाधरा हरियाणा निवासी दंपती ने बुधवार सुबह कीटनाशक खाकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया है। पति की हालत गंभीर है। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के कारणों को पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


जगाधरा हरियाणा निवासी अभिषेक (34) वर्षा (30) मंगलवार रात को छटीकरा सौ फुटा रोड मीणा धर्मशाला में कमरा संख्या 202 में रुके। सुबह करीब 9 बजे दंपती अपने तीन वर्ष के बच्चे को लेकर बाहर गए। इस दौरान धर्मशाला के मैनेजर मनोज ने धर्मशाला चेकआउट करने संबंधी बातचीत की लेकिन, दंपती ने कुछ देर और रुकने को कहा और घूमने चले गए। 

कुछ देर बाद ही वह वापस आए ओर अपने कमरे में चले गए। इसके बाद काफी देर बाद युवक अभिषेक की बहन का फोन धर्मशाला के मैनेजर पर आया और बताया कि काफी देर से अभिषेक का फोन नहीं उठ रहा है। इस सूचना के बाद मैनेजर  ने सफाईकर्मी को कमरे की तरफ देखने को भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कमरा नहीं खुला तो इसकी सूचना मैनेजर द्वारा 100 नंबर पर कॉल करके दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर दंपती को बाहर निकाला। दोनों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया। अभिषेक की हालत गंभीर है। पत्नी ने कुछ देर बात की फिर बात नहीं कर सकी। 

मौके पर पहुंचे वृंदावन कोतवाली निरीक्षक संजीव मिश्रा ने बताया कि दंपती के कमरे से कीटनाशक की दो शीशी मिली हैं जिन पर कोई नाम अंकित नहीं है। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका।

दंपती के साथ आए बालक का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कुछ भी नहीं बोल पा रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा बालक को कुछ खिला-पिलाकर पूछने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें