फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक के पहले दिन प्रेमिका ने दी जान, खबर मिलते ही प्रेमी ने भी लगाया मौत को गले

Sat, 08 Feb 2020 12:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जहां एक तरफ वेलेंटाइन वीक के पहले दिन मोहब्बत करने वालों ने एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने दिल की बात कही, वहीं एटा के कस्बा पिलुआ में प्यार पर बंदिशों के कारण प्रेमी युगल ने जान दे दी। पुलिस को बिना सूचना दिए दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार कस्बा पिलुआ निवासी विष्णु दीक्षित (22) पुत्र रिषी कुमार दीक्षित और कस्बा की ही एक 19 वर्षीय युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती दूसरी बिरादरी की थी। उसके परिजनों को जब प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो युवक से मिलने पर पाबंदी लगा दी गई। 

कई प्रयासों के बाद भी युवती को परिजनों ने युवक से नहीं मिलने दिया। इसी को लेकर बृहस्पतिवार रात युवती की परिजनों से कहासुनी भी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेमी युगल शादी करना चाहती थे, लेकिन युवती के परिजन इस पर तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी-छिपे किया अंतिम संस्कार

इसी कारण युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस एवं बदनामी के डर से परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रेमिका की मौत की खबर मिलने के बाद युवक ने भी जहर खा लिया। उसकी भी मौत हो गई। 

युवक के परिजनों ने भी मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या की कोई भी सूचना पुलिस के पास नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें