रविवार देर रात्रि प्रेमी युगल गांव से कहीं चले गए। दोनों के परिवारीजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को दोपहर के समय ग्रामीणों ने खेत में शव पड़े देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची, उनके साथ गांव के लोग भी मौके पर आए इसके बाद शव की पहचान होने पर दोनों के परिजनों को बुलाया गया। शव देखकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, सीओ गवेंद्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों ही शवों के पास से सल्फास की गोलियों के तीन रैपर मौके से बरामद किए, जबकि सल्फास का एक पैकेट युवक की पैंट से बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। मौके पर मिले सल्फास के रैपरों से आत्महत्या स्पष्ट होती है। इसमें हत्या की आशंका निराधार है। फिर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तथ्य सामने आएंगे।