फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: घर में सो रहे दंपती की हत्या, लहूलुहान मिली आठ माह की बेटी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 05:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में पीट-पीटकर दंपती की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकी आठ माह की बच्ची को भी घायल कर दिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में बृहस्पतिवार रात घर में सो रहे दंपती की हत्या कर दी गई। आठ माह की बेटी भी मरणासन्न हालत में मिली। उसे सैफई मिली पीजीआई में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जमीन के लालच में हत्या करने की बात कबूल की है। 
 
निजामपुर गांव निवासी विघ्नेश कुमार (35) पुत्र शांति शरन पत्नी गीता देवी (32) की घर में सोते समय बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह आठ माह की बेटी वैष्णवी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर के अंदर दाखिल हुए तो दोनों के शव चारपाई पर पड़े मिले। 
विज्ञापन


वहीं बेटी भी गंभीर रूप से घायल थी। उसे तुरंत अस्पताल में भेजा गया। वहीं जानकारी मिलते ही एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ डीपी गौड़, थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फौरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

वैष्णवी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
मृतक के चचेरे भाई रामेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी कि विघ्नेश कुमार के छोटे भाई अवनेश कुमार पर जमीन के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच में भी यह प्रमाणिक हुआ है कि हत्या अवनेश ने की है। 

अवनेश के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या बसूला से सिर पर प्रहार करके की गई है। बसूला को पुलिस ने गांव में बने नलकूप के पास से बरामद किया है। जांच के बाद दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि दंपती की हत्या के मामले में चचेरे भाई ने तहरीर दी है कि मृतक के चचेरे भाई पर जमीन के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस की जांच में भी इस संबंध में प्रमाण मिले हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें