फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: मैनपुरी में युवक की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने को हत्यारों ने नोंचा चेहरे का मांस

Fri, 21 Feb 2020 05:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के शमशान घाट जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में शुक्रवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। युवक की हत्या ईंट से चेहरे को कुचलकर की गई। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए युवक का चेहरा भी विकृत कर दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि शमशान घाट जाने वाले मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की उम्र 18-20 वर्षीय बताई गई। 

युवक की शर्ट हाथों में और पैंट एक पैर में फंसी हुई था। युवक का चेहरा विकृत किया गया था। चेहरे के नाम पर सिर्फ मांस ही नजर आ रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई कुछ भी जानकारी नहीं दे सका। पहचान न होने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसने की नृशंस हत्या 

शमशान घाट रोड के पास अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों के मन में सवाल था कि आखिर इतनी बेरहमी से हत्या किए जाने की वजह क्या रही होगी। कई लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, तो कई इसे एक गहरी रंजिश का अंजाम मान रहे हैं। 

अज्ञात शव मिलने के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। खोजी श्वान काफी देर तक घटनास्थल व उसके आसपास चक्कर लगाते रहे। एक बार श्वान नदी की ओर भी गए। पुलिस का मानना है कि हो सकता है हत्या करने वाले इसी रास्ते से युवक को लेकर आए हों या हत्या करने के बाद इसी रास्ते से गए होंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक का शव नग्न अवस्था में मिला है। चेहरा पूरी तरह से विकृत है, इस वजह से पहचान नहीं हो सकी। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।


 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें