फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी किए जेवरों के साथ दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लादूखेड़ा (आगरा)। ग्राम मुखरई से 6 जून की रात पूर्व प्रधान उदय सिंह पिप्पल के यहां से जेवर, रायफल चोरी की घटना का शनिवार को सैंया पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के जेवर बरामद किया है। अभी छह बदमाश फरार हैं। पुलिस को चोरी गई रायफल भी अभी नहीं मिली है, जो फरार बदमाशों के पास बताई जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 6 जून की रात मुखरई में पूर्व प्रधान के यहां चोरी हुई थी। बदमाश घर से लाइसेंसी रायफल, चार लाख रुपये और करीब 20 तोले सोने के जेवर ले गए थे। शुक्रवार की रात आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि मुखरई में चोरी किए जेवर को कोई व्यक्ति तेहरा में बेचने आ रहा था। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कम्पो निवासी ग्राम मोरोली, थाना कोतवाली धौलपुर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व 2 कारतूस मिले। कम्पो ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी विनेश शनिवार की सुबह जेवर बेचने तेहरा आएगी। पुलिस ने कम्पो की निशानदेही पर विनेश को भी पकड़ लिया। उसके पास से सोने की 4 अंगूठी, 1 झुमकी, 1 हार बरामद हुआ। पूछताछ में कम्पो ने पुलिस को बताया कि वे लोग चोरी करते हैं। राम गोपाल निवासी बसई डांग उनकी गैंग का सरगना है। ग्राम मुखरई में राम गोपाल, अशोक, रामराज, सुजान, राम सुत व राकेश के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी के दौरान मिली रायफल गैंग सरगना राम गोपाल के पास है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी करने के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें