मैनपुरी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025 का चुनाव कार्यक्रम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। 15 जुलाई से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 जुलाई को मतदान के तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष महेश सिंह चौहान, सदस्य रन सिंह यादव, सुरेश चंद्र यादव द्वारा सोमवार को एसोसिएशन के सभागार में बैठक करके चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को नामांकन, 16 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच, 17 जुलाई को आपत्ति दाखिल, 18 जुलाई को आपत्ति निस्तारण, 19 जुलाई को नाम वापिसी, 20 जुलाई को एसोसिएशन के सभागार में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव प्रशासन, उप सचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, आठ सदस्य वरिष्ठ, तीन सदस्य कनिष्ठ के लिए एसोसिएशन के सदस्य मतदान करके उनका चुनाव करेंगे।