फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विवि छात्रसंघ चुनावः वोटिंग खत्म, अब काउंटिंग जारी

Mon, 16 Oct 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आवासीय परिसर का छात्रसंघ चुनाव में सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मतदान हुआ। दोपहर डेढ़ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। सारी प्रक्रिया विवि के खंदारी परिसर में चल रही है।
विज्ञापन


बता दें कि छात्रसंघ चुनाव में आठ पदों पर 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पर चार, महासचिव पद पर चार, संयुक्त सचिव पद पर चार, पुस्तकालय सचिव पद पर तीन, कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर तीन, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संकाय में दो-दो प्रत्याशी हैं। 

लाइफ साइंस से संकाय प्रतिनिधि प्रमोद यादव, प्रबंधन से कंचन यादव, और ललित कला से रविकांत निर्विरोध हो चुके हैं। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में मतदान के लिए सात केंद्र बनाए गए थे। सभी संस्थानों के 2370 छात्र-छात्राओं को मतदान करना था, सुबह 10 बजे तक 340 और 11 बजे तक 685 छात्रों ने मतदान किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

नोटा बिगाड़ सकता है गणित

छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
आगरा विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में बीते सत्र से नोटा की व्यवस्था शुरू की गई थी। इस बार भी छात्रों के पास नोटा का विकल्प रहा। गत चुनाव में 58 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें से 221 ने नोटा का इस्तेमाल किया था और 214 मत निरस्त किए गए थे। ऐसे में इस बार भी नोटा प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकता है। 
विज्ञापन

एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में झड़प

छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
आगरा विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में मतदान के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़ गए। पुलिस ने लाठी भांजकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बताया गया है कि पुलिस कार्रवाई में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं को चोट आई हैं। उन्हें मेडिकल के लिए एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें