फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Civic Poll Results: सुहागनगरी में खिला कमल, नूतन राठौर होंगी पहली मेयर

Sat, 02 Dec 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहागनगरी फिरोजाबाद में भी कमल खिल गया है। यहां से भाजपा की युवा प्रत्याशी नूतन राठौर ने जीत पाई है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम सपा और बसपा को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर रही। 
विज्ञापन


बता दें कि फिरोजाबाद जिले के सात निकायों में मेयर और अध्यक्ष पद के 88, पार्षद और सभासद के 1327 प्रत्याशियों के भाग्य की गिनती जारी है। इनमें से फिरोजाबाद नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर को कुल 98928 वोट मिले। 

युवा नूतन राठौर ने 42392 वोटों से जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम की मशरूर फातिमा रहीं। उन्हें 56536 वोट मिले हैं। वहीं बसपा की पायल राठौर 41524 वोटों के साथ चौथे स्‍थान पर रहीं। सपा की सावित्री गुप्ता को 45917 मत से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

मतगणना - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती से शुरू हुई मतगणना में समाजवादी पार्टी ने बढ़त बनाई थी। पहले राउंड में बहुजन समाज पार्टी आगे रही। इसके बाद भाजपा की नूतन राठौर ने जो बढ़त बनाई वो जीत पर जाकर ही रुकी। 

डाक मतपत्रों में निकले कुल 17 वोट में से 8 सपा को मिले। भाजपा और बसपा को 4 तो एक वोट निर्दलीय प्रत्याशी के नाम रहा। फिरोजाबाद नगर निगम की मतगणना कोटला रोड मंडी समिति में चल रही है। 
विज्ञापन

नहीं निकाले जा सकेंगे विजय जुलूस

मतगणना - फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद कोई प्रत्याशी या उसका समर्थक विजय जुलूस नहीं निकालेगा। यदि कोई जबरन जुलूस निकालने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रत्याशी अपने घरों में जाकर जीत की खुशियां मनाएं। जिले की कानून व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने को डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी डा.मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोटला रोड मंडी समिति पर मतगणना के कारण रोड बंद है। नारखी की ओर से आने वाला ट्रैफिक को कोटला चौकी से नारखी होते हुए जलेसर रोड की ओर भेजा गया है। फिरोजाबाद की ओर से जाने वाला ट्रैफिक जलेसर रोड या रैपुरा रोड से होकर नारखी की ओर जा रहा है। मंडी समिति के दोनों ओर 50 मीटर परिधि में बैरियर लगे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें