ताजनगरी आगरा में एक बार फिर नगर निगम में कमल खिल गया है। यहां यूपी बीजेपी के सह कोषाध्यक्ष और मेयर प्रत्याशी नवीन जैन ने बड़ी जीत दर्ज की है। हालांकि शुरुआत में बहुजन समाज पार्टी ने काफी बढ़त बनाई थी।
आगरा में 13 में से 12 निकायों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे 1502 प्रत्याशियों के भाग्य की गिनती जारी है। फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती हो रही है। ताजा परिणामों में आगरा नगर निगम के अधिकतर वार्ड बीजेपी ने जीत लिए हैं। मेयर पद पर भाजपा ने 22 राउंड के बाद मजबूत बढ़त बना ली थी।
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे शुरुआत से ही आगे चल रहे थे। चार राउंड के बाद बसपा और भाजपा के बीच 20 हजार से ज्यादा वोटों का अंतर था। चार राउंड के बाद जहां बसपा को 40396 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा के नवीन जैन 21357 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं 14वें राउंड तक आते-आते स्थिति पलट गई। भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन 14 हजार वोटों से आगे हो गए। 22वें राउंड के बाद नवीन जैन ने 45 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली। ताजा परिणामों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन ने 74 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर बसपा के दिंगबर सिंह धाकरे रहे।
देखिए वार्डों के परिणाम
मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
वार्ड संख्या विजयी प्रत्याशी
01 ज्ञानवती (बसपा)
06 मछला देवी (बसपा)
11 मंशा देवी (भाजपा)
17 धर्मवीर सिंह
21 नित प्रकाश (भाजपा)
22 सोनू देवी (निर्दलीय)
26 अमित दिवाकर भाजपा
31 फौरन सिंह (निर्दलीय)
36 संतोषी शर्मा (निर्दलीय)
41 राहुल चौधरी (भाजपा)
46 मंजुला सिंह (भाजपा)
47 शिरोमणि कांग्रेस
49 संतोषी देवी (निर्दलीय)
51 नेहा गुप्ता (भाजपा)
56 अमित ग्वाला (भाजपा)
61 राजेश्वरी देवी (भाजपा)
62 गुड्डू राठौर (भाजपा)
66 अब्दुल सलाप (बसपा)
86 प्रियंका प्रजापति (सपा)
91 वर्षा शर्मा (भाजपा)
96 प्रताप गुर्जर (निर्दलीय)
--------------------
यहां देखें सभी विजेताओं के नाम
http://sec.up.nic.in/eleclive/NewWinnerList.aspx
यहां इतने प्रत्याशी
निकाय अध्यक्ष पद प्रत्याशी पार्षद/सदस्य पद प्रत्याशी
नगर निगम महापौर 13 704
पालिका परिषद एत्मादपुर 15 99
पालिका परिषद अछनेरा 18 80
पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी 13 99
पालिका परिषद शमसाबाद 6 72
पालिका परिषद बाह 7 60
नगर पंचायत किरावली 7 56
नगर पंचायत जगनेर 6 37
नगर पंचायत खेरागढ़ 15 64
नगर पंचायत फतेहाबाद 6 46
नगर पंचायत पिनाहट 10 53
नगर पंचायत स्वामीबाग 2 14