फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बिक रहे प्यूमा समेत इन ब्रांड के नकली जूते: छापेमारी में खुलासा, पुलिस ने दर्ज की दुकानदार पर FIR

Sat, 17 Oct 2026 07:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बाजार में प्यूमा, एसई और वन 8 ब्रांड के नकली जूते बेचे जा रह हैं। कंपनी प्रतिनिधि और पुलिस के छापे में इसका खुलासा हुआ है। मामले में दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोतवाली मंटोला क्षेत्र के सदर भट्टी स्थित ब्राइट वे शूज पर प्यूमा, एसई और वन 8 ब्रांड के 130 डुप्लीकेट जूते बरामद किए गए हैं। दोनों कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली के नजफगढ़ निवासी भूपिंद्र सिंह प्यूमा एसई और वन 8 कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर 2026 को नकली जूते बनाने और बेचने की सूचना पर वह दूसरे अधिकृत प्रतिनिधि नीरज कुमार और अपनी टीम के साथ सदर भट्टी स्थित ब्राइट वे शूज पहुंचे। वहां राशिद पुत्र रशीद मिला। उससे जूतों के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन


निरीक्षण में प्यूमा एसई के 84 और वन 8 ब्रांड के 46 जूते मिले। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें