पार्षद चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। उनके खिलाफ किसी भी शिकायत पर पुलिस पहले जांच करे, तब कार्रवाई करे। नगर निगम सदन प्रस्ताव पास कर पुलिस को भेज चुका है, फिर भी ऐसी कार्रवाई समझ से परे है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। गुंडई तो सहन नहीं होगी, जवाब मिलने पर निगम अपनी कार्रवाई करेगा- नवीन जैन, महापौर
पार्षद जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनता के उत्पीड़न पर जब पार्षद ठेकेदारों के खिलाफ बोल रहे हैं तो मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। सदन में पारित प्रस्ताव का फिर क्या मतलब है। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए और उसका लाइसेंस निरस्त किया जाए।
पार्षद विवेक तोमर बोले कि ये सदन तब चलेगा, जब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। ठेकेदार को नोटिस नहीं, सीधे ब्लैक लिस्ट करना चाहिए। ये सदन का अपमान है। एक नहीं, चार पार्षदों पर बिना जांच के एफआईआर की गई है।
पार्षद रवि शर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य हो या प्रकाश विभाग का, हमारे अफसरों का ठेकेदार को वरदहस्त मिला हुआ है, जिससे उनके हौंसले बढ़े हैं। पार्षद के खिलाफ मुकदमा लिखवाने वाले ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त हो और ब्लैक लिस्ट किया जाए।