फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी सभासदों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योंती खुड़िया। नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया का कार्यालय अब अखाड़ा बनता जा रहा है। एक ओर जहां कुछ सभासद चेयरमैन के साथ मिलकर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ हैं तो वहीं अन्य सभासद चेयरमैन के विरोध में उतर आए हैं। रविवार को सभासदों की बैठक के बाद ये मामला सामने आया।
विज्ञापन

ज्योंति खुड़िया में नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब सिंह दिवाकर हैं, जबकि अधिशासी अधिकारी के पद पर डॉ. कल्पना वाजेपई की तैनाती है। नगर पंचायत में कुल दस सभासद हैं। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने छह सभासदों के साथ जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की थी। इसमें अधिशासी अधिकारी पर कार्य न कराने समेत अन्य कई आरोप लगाए थे। रविवार को बाकी के चार सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
उन्होंने बैठक कर अधिशासी अधिकारी पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। सभासद बसंत शाक्य का कहना है कि चेयरमैन अधिशासी अधिकारी पर दबाव डालकर गलत कार्य कराना चाहते हैं। न करने पर हटाने के लिए झूठी शिकायत कर रहे हैं। अन्य तीन सभासदों ने भी जिलाधिकारी से मिलकर चेयरमैन की शिकायत करने की बात कही। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की है। बैठक में सभासद ममता गुप्ता, सभासद जितेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें