फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय प्रताप सिंह बने ‘द जीनियस ऑफ जसराना’

विज्ञापन
जसराना- द जीनियस ऑफ जसराना का सम्मान करते सीओ ओपी सिंह, प्रवीण शास्त्री, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। कस्बा जसराना के दादा रामनाथ रिसोर्ट में ‘द जीनियस ऑफ जसराना’ के तहत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने पर जसराना के अक्षय प्रताप सिंह को ‘द जीनियस ऑफ जसराना’ का खिताब दिया गया। वहीं प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, शील्ड एवं मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन

श्री योगीराज मानव कल्याण समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के प्रायोजक प्रवीण शास्त्री, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए कार्यक्रम अहम भूमिका अदा करते हैं। प्रायोजक प्रवीण शास्त्री ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं का भंडार है।
प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अक्षय प्रताप सिंह को ‘द जीनियस ऑफ जसराना’ का खिताब दिया गया। वहीं दो सैकड़ा से अधिक बच्चों के साथ स्कूल संचालकों का भी स्वागत एवं सम्मान आयोजक अमित मोहन लोधी, पुष्पेंद्र कुमार एवं रवींद्र गौर द्वारा किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले सीओ ओपी सिंह का भी सम्मान प्रवीण शास्त्री एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने किया। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक संदीप यादव, निदेशक अमलेंद्र वर्मा, राजीव जौहरी, संघ के खण्ड कार्यवाह अवधेश यादव, सुमित मोहन लोधी, प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन अमित मोहन लोधी, पुष्पेंद्र यादव, रवींद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें