फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जीजा ने बहन के बाल नोचे लिए थे...गुस्साए साले ने शराब पिलाकर दी ऐसी मौत, सुनकर कांप जाएंगे

Tue, 03 Sep 2024 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक युवक ने अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया। हत्या की वजह जीजा द्वारा बहन को प्रताड़ित किया जाना था। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने स्वीकार भी किया कि उसने ही शराब पिलाने के बाद जीजा को मार दिया। 
 
विज्ञापन
नदीम का फाइल फोटो और घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के विलासपुर प्राणपुर रोड पर दो दिन पहले बंबा में मिले शव की शिनाख्त एका निवासी नदीम के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर साले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं साले ने पुलिस के समक्ष जीजा की हत्या की बात स्वीकार की है। साले का कहना है कि उसका जीजा रोजाना शराब पीकर बहन की पिटाई करता था। इस कारण उसने हत्या की है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

बता दें  शनिवार की सुबह विलासपुर रोड पर मौजूद बंबे में एक युवक का शव मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया था। सोमवार को थाने पहुंचे कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त नदीम के रूप में की। परिजन ने बताया कि नदीम थाना उत्तर क्षेत्र का रहने वाला था। वह काफी समय से अपनी पत्नी जाहिरा खान और पांच बच्चों के साथ कस्बा एका में रह रहा था। मृतक के भाई सोनू की तहरीर पर मृतक के ससुरालियों के खिलाफ जसराना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

 

सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि बंबे में मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। परिजन ने युवक के ससुरालीजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तत्काल टीम ने मृतक के साले मुस्तकीम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया है कि उसने अपने एक साथी के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद उसने जीजा की हत्या करना स्वीकार किया। 
 
विज्ञापन

उसने बताया कि नदीम उसकी बहन जाहिरा को रोजाना शराब पीकर मारता पीटता था। उसके बालों को नोच डालता था। कुछ दिन पहले उसके सामने ही उसे पीटा, जो उसे नागवार गुजरा। इस कारण उसने जीजा की हत्या कर डाली।
इस हत्या में उसने अपने दोस्त का भी साथ लिया। उसने स्वीकार किया है कि जीजा को गांव के बाहर नाले में डुबोकर मार डाला। इसके बाद उसे बंबा में फेंक दिया। हत्या में शामिल दोस्त की पुलिस को तलाश है। सीओ ने बताया कि जल्द ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें