फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health News: खांसी-खराश, गले में सूजन खाने-निगलने में हो रहा दर्द...देरी न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Sat, 21 Dec 2024 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सर्दी बढ़ने के साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बच्चों और कामकाजी लोगों को ज्यादा तकलीफ हो रही है। 
 
विज्ञापन
एसएन की ओपीडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सर्दी बढ़ने पर खांसी-खराश और नाक की एलर्जी की परेशानी बढ़ गई है। गले में सूजन से खाने-निगलने में दर्द हो रहा है। इससे बच्चे और कामकाजी लोग ज्यादा प्रभावित हैं। नाक बंद होने से सांस लेेने में भी दिक्कत हो रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ईएनटी रोग विभाग में 30 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


एसएन के ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ओपीडी में रोजाना औसतन 200 मरीज आ रहे हैं। इनमें से आधे मरीजों में नाक-गले की एलर्जी, बार-बार छींक आना, खराश, सर्दी से कान और गले में दर्द की परेशानी मिली। सर्दी लगने के कारण बच्चों में तकलीफ अधिक मिल रही है। नाक बंद होने से सांस नहीं ले पा रहे और नींद भी प्रभावित हो रही है। इनको दवा देने के साथ सर्दी से बचाव के बारे में बता रहे हैं। बीते 15 दिनों में ओपीडी में 30 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं।

ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव खंडेलवाल ने बताया कि सर्दी लगने से गला खराब के मरीज सबसे ज्यादा हैं। खराश और सूजन के कारण गले में दर्द हो रहा है। इससे खानेपीने में भी दिक्कत हो रही है। समारोह में आइसक्रीम-शीतलपेय लेने से भी गले की एलर्जी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ये करें
- कान और सिर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें।
- खांसी और जुकाम होने पर मास्क लगाकर रखें।
- गुनगुना पानी पीएं, गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें।
- गर्म पानी की भाप ले सकते हैं। शीतलपेय पीने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें