फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने 7 रन से जीता मैच

Fri, 27 Feb 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कॉसमॉस क्रिकेट मैदान
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग के कॉसमॉस क्रिकेट मैदान पर चल रहे पंचम सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने सीएई मथुरा को 7 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने 46.5 ओवर में 10 विकेट पर 287 रन बनाए। सतेंद्र सिंह ने 96, मनीष कुमार ने 53 और अमन वर्मा ने 41 रन बनाए। विनय कुमार ने 3 व अंकुल धनगर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएई मथुरा की टीम 49.2 ओवर में 280 रन पर सिमट गई।
जगदीश अग्रवाल ने 55, कुलदीप ने 52 और निखिल अत्री ने 48 रन बनाए। मनीष कुमार ने 3 व अनुज भारद्वाज व शिशांक अग्रवाल ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का संयुक्त पुरस्कार सतेंद्र सिंह व मनीष कुमार को द्रवित शर्मा ने प्रदान किया। मैच के दौरान फिरोज खान, पुष्पेंद्र बघेल, किताब सिंह, पवन बघेल, मुन्ना सिकरवार और बबलू खन्ना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें