तब्लीगी जमात में शामिल होकर आगरा आए 31 जमातियों में कारोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जमातियों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
इन जमातियों के संपर्क में आए लोगों का खाका तैयार किया जा रहा है। आशंका है कि जमातियों ने 500 से अधिक लोगों से संपर्क किया। इसके लिए पुलिस और डॉक्टर जमातियों से पूछताछ कर रहे हैं।
निजामुद्दीन मरकज मामले के बाद पुलिस ने आगरा की अलग-अलग मस्जिदों में तलाशी अभियान चलाया था। जमातियों और उनके संपर्क में आए लगभग 100 से अधिक लोगों को क्वारंटीन कराया था।