फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दो और कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, मृतकों का आंकड़ा 75 पर, आठ नए मरीज भी बढ़े

Sun, 21 Jun 2020 09:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। अब मृतक संख्या अब 75 हो गई है। उधर, आठ नए मरीज भी मिले हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 1132 पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति गंभीर सांस रोग से ग्रस्त था। दूसरी मृतक 54 वर्षीय महिला है। एनीमिया ग्रस्त होने से इनके शरीर में खून की कमी हो गई। दोनों मृतक पहले से बीमार थे।


जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार को आठ नए संक्रमित भी मिले हैं। 15 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं, इससे स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 929 हो गई है। अभी शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 128 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हलवाई में कोरोना के लक्षण, जांच के लिए भेजा
बाह कस्बे की एक बस्ती के रहने वाले हलवाई में कोरोना के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। बाह सीएचसी से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हलवाई की स्क्रीनिंग की। बुखार, खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर एंबुलेंस से जांच के लिए एसएन आगरा भेजा गया है।

25 लोग होम क्वारंटीन
सैफई पीजीआई में जैतपुर के एक गांव के कोरोना संक्रमित की बृहस्पतिवार को मौत हुई थी। जिसका इलाज जैतपुर के एक निजी अस्पताल में हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक को सैनिटाइजेशन के बाद अस्पताल खोलने के निर्देश दिए है।

अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि मृतक के गांव में घर की बस्ती के रहने वाले 25 लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कराई और उन्हें होम क्वारंटीन कराया। गांव की गलियों को सैनिटाइज कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें