फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 45 दिन बाद सबसे कम 65 नए संक्रमित मिले, 193 मरीज हुए ठीक

Fri, 21 May 2021 08:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। प्रशासन का दावा है कि बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। अप्रैल में हुईं 10 मौतों का अपडेट किया गया है। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ा स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुवार को 45 दिन बाद 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सबसे कम 65 नए मरीज मिले हैं। 10 पुराने मरीजों की डेथ रिपोर्ट अपडेट की गई है। इससे मृतकों की संख्या 345 हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 25182 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


अप्रैल में जिस रफ्तार से संक्रमण बढ़ा था। मई में उसी रफ्तार से कम हो रहा है। पिछले सात दिनों से लगातार नए मामलों में कमी आई है। बृहस्पतिवार को 7030 लोगों की जांच में 65 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले आठ अप्रैल को सबसे कम 48 मरीज मिले थे। 

बीते 24 घंटे में 193 मरीज ठीक हुए हैं। कुल 25182 मरीजों में 23678 ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे में किसी संक्रमित मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। 10 पुराने रोगियों की डेथ रिपोर्ट फीड की गई है।

विज्ञापन

1159 सक्रिय मरीज 
जिले में 8.42 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिले में गुरुवार तक 1159 सक्रिय रोगी उपचाराधीन हैं। जिनमें 450 मरीज विभिन्न कोविड अस्पताल एवं बाकी होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 94.03 फीसदी है।

24 घंटे में नहीं हुई कोई मौत
बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 10 मौतें अप्रैल के अंतिम सप्ताह की है। तब इन्हें कोविड पोर्टल पर दर्ज नहीं किया जा सका था। ऑपरेटर की कमी थी। एक-एक मरीज की डेथ ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद इन्हें पोर्टल पर दर्ज किया है। पिछले 24 घंटे में एसएन में किसी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन

ऐसे बढ़े मरीज
8 अप्रैल : 43
9 अप्रैल : 67
10 अप्रैल : 102
11 अप्रैल : 119
12 अप्रैल : 130
13 अप्रैल : 197
14 अप्रैल : 242
15 अप्रैल : 295
16 अप्रैल : 346
17 अप्रैल : 398
18 अप्रैल : 448
19 अप्रैल : 469
20 अप्रैल : 493
21 अप्रैल : 566
22 अप्रैल : 546
23 अप्रैल : 594
24 अप्रैल : 530
25 अप्रैल : 437
26 अप्रैल : 487
27 अप्रैल : 494
28 अप्रैल : 696
29 अप्रैल : 722
30 अप्रैल : 893
1 मई : 647
2 मई : 649
3 मई : 396
4 मई : 267
5 मई : 205
6 मई : 234
7 मई : 198
8 मई : 225
9 मई : 241
10 मई : 285
11 मई : 252
12 मई : 189
13 मई : 177
14 मई : 165
15 मई : 158
16 मई : 111
17 मई : 79
18 मई : 96
19 मई : 88
20 मई : 65
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें