फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना: 24 घंटे में चार मरीजों की मौत, जिला जेल के 38 बंदी समेत 357 नए संक्रमित

Mon, 19 Apr 2021 10:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

जिले में मृतकों की संख्या 131 हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 9078 पर पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 1471 हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 24 घंटे के दौरान चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 357 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में मृतकों की संख्या 131 हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 9078 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस 1471 हैं।

विज्ञापन

 
महोली रोड निवासी एक व्यक्ति की रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, वहीं भूतेश्वर क्षेत्र निवासी एक महिला और चंदनवन निवासी एक बुजुर्ग ने संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया। नौहझील निवासी महिला की कोरोना से मृत्यु हो गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों और मोहल्लों से 233 मामले सामने आए हैं। वृंदावन में 38 मामले मिले हैं, जबकि जिला जेल में भी 38 बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

जिले के जैंत, सतोहा, सौंख, गोवर्धन, चंद्रपुरी कलां, कोसीकलां, चौमुंहा, केएम मेडिकल कॉलेज, केडी मेडिकल कॉलेज, एसकेएस कॉलेज, नौहझील, हाथरस, इटावा, बाजना, निधिवन, तहगांव, नंदगांव बड़ोता, चिकसौली, राल, नगला विश्वा, मांट, हसनपुर, राया, सोनई, फरह, सहित विभिन्न जिले के ग्रामीण क्षेत्र और आगरा आदि से संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटी-पीसीआर जांच से देरी से बढ़ रहे कोरोना मरीज
कोरोना के दायरे को बढ़ाने में आरटी-पीसीआर जांच में देरी होना भी माना जा सकता है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटी-पीसीआर जांच को सही माना जा रहा है, लेकिन आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट आने में 48 से 72 घंटे का समय लग रहा है। 

कभी कभी तो यह समय और अधिक हो रहा है। ये भी कोरोना संक्रमण के फैलाव का कारण हो सकता है। जांच कराने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट आने में समय अधिक लगने के कारण भी संक्रमण फैलने का खतरा हो रहा है। बताया जा रहा है आज भी सैकड़ों जांच पेंडिंग में पड़ी हैं।


आगरा: औद्योगिक इकाइयों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति पर रोक, केवल अस्पतालों में होगी सप्लाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें