डीआईजी जेल लव कुमार ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उसके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके 24 बंदियों और कर्मचारियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनमें 12 की रिपोर्ट आ गई है। ये सभी सभी निगेटिव हैं।
तीन कर्मचारी और 12 बंदियों की रिपोर्ट आना बाकी है।
अब तक 706 संक्रमित
जिले में अब तक 706 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 303 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 24 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। एक अप्रैल से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को 28 नए मामले मिले थे।