फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe : 'जनता कर्फ्यू' के लिए ताजनगरी तैयार, लोग बोले- कोरोना को हराएंगे

Sat, 21 Mar 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जनता कर्फ्यू पर आगरा के लोगों ने कहा- रविवार को हम घर में ही रहेंगे, कोरोना वायरस से लड़ेंगे और उसे हराएंगे’
विज्ञापन
चिकित्सकों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी रविवार को जनता कर्फ्यू का जो आह्वान किया है उसका ताजनगरी ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि यह कुछ वैसे ही है जैसे लोग परिवार और देश की खुशहाली के लिए उपवास रखते हैं। 
विज्ञापन


यह परीक्षा की घड़ी है, हम तैयार हैं। अयोध्या फैसले, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर सुलहकुल की नगरी ने पूरे देश को अमन का पैगाम दिया। अब एक बार फिर एकजुट होकर कोरोना को हराना है।

परिवार के साथ रहेंगे, फोन पर दोस्तों से बात करेंगे

अध्यक्ष आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएम अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से बचाव सबसे जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी के फैसले का स्वागत है। व्यापारी इसका पालन करेंगे। परीक्षा की घड़ी में सब साथ हैं। 
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब मिडटाउन की सुमन सुराना ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए ऐसे फैसले जरूरी हैं। मैं अपनी संस्था के माध्यम के पहले से लोगों को जागरूक कर रही हूं कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। 

समाजसेवी मेघराज दियालानी ने कहा कि एक दिन ही क्यों... लोगों को चाहिए कि कोरोना के खात्मे पर बगैर जरूरी काम के घर से न निकलें। हम कोरोना को हराकर मिसाल कायम कर सकते हैं।

सिंधी अकादमी के सदस्य हेमंत भोजवानी ने कहा कि रविवार का दिन वैसे भी छुट्टी का होता है। लोगों को घर पर रहकर बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक करना चाहिए। पीएम का कदम सराहनी है। 

समाजसेवी सुशील नोतनानी ने कहा कि यह रविवार पूरी तरह परिवार के नाम होगा। घर पर रहेंगे, बच्चों के साथ समय बिताएंगे। फोन पर दोस्तों का हालचाल लेंगे। सबको ऐसा करना चाहिए। 

जनता कर्फ्यू को पूरी तरह साकार बनाएं

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति- जिसमें प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील है कि वह जनता कर्फ्यू के विचार को स्वयं और समाज के हित में पूरी तरह साकार करें। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड की टीमें सेवाएं देने के लिए स्व प्रेरणा से आगे आएं।

नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने कहा कि हुकूमत के बताए गए हुक्म के मुताबिक हर देशवासी को जनता कर्फ्यू का पालन करके इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसका मकसद अवाम की सेहत और उनकी हिफाजत करना है। 

जनप्रतिनिधियों ने ये कहा

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि संसद से लौट रहा हूं। क्षेत्र के लोगों से सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से अपील करूंगा कि 22 को दिन भर घर में ही रहें। तभी हम कोरोना को हरा पाएंगे। 

आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कोरोना से जंग में सभी का साथ जरूरी है। लोग घरों पर रहेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी। इसके लिए लोगों को जागरुक करेंगे।

राज्यमंत्री उदयभान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान देश, समाज, सृष्टि के हित में है। इसका पालन कराया जाएगा। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को फोन के माध्यम से जागरुक किया जाएगा।

राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश ने कहा कि आगरा के लोगों ने हमेशा इतिहास रचा है। जनता कर्फ्यू में भी सभी घरों पर रहकर कोरोना से लड़ाई के सिपाही बनेंगे।
विज्ञापन

आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचा रहे हैं कि 22 को घर पर ही रहें। इसके बाद भी जरूरी हो, तभी बाहर निकलें। 

आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कोरोना से जंग में हर नागरिक सिपाही है। यह अलग किस्म की जंग है जिसे घर पर रहकर जीता जा सकता है। इसी संदेश का प्रचार कर रहे हैं। 

एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री ने जनता से अपील की है। हम भी क्षेत्र की जनता से ही संवाद करेंगे लेकिन यह घर घर जाकर और भीड़ जुटाकर नहीं होगा। 

श्रीराम कृष्ण इंटर कॉलेज खंदारी के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने शुक्रवार को आईएसबीटी बस अड्डे पर जागरूकता अभियान चलाया। यहां नारा लगाया जनता कर्फ्यू को सफल बनाना है, शाम पांच बजे थाली और ताली बजाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें