फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 79 नए मरीज मिले, 624 पर पहुंचा सक्रिय मामलों का आंकड़ा

Wed, 25 Nov 2020 08:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को 79 नए कोरोना मरीज और मिले। 41 मरीज ठीक हुए हैं। इससे पूर्व सोमवार को 92 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 624 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8782 पहुंच पर गया है। इनमें 162 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक 7996 मरीज ठीक हुए हैं। 624 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में 3.29 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।


चिंताजनक बात यह है कि एसएन मेडिकल कॉलेज में बीते दो सप्ताह में भर्ती होने वाले कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। हालत खराब मिलने पर लगभग हर मरीज को ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। कोविड अस्पताल में भर्ती 69 मरीजों में से 59 ऑक्सीजन पर हैं। 
विज्ञापन


संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजीत चाहर ने बताया कि कोरोना के रोजाना सात-आठ मरीज भर्ती कर रहे हैं। तेज सांस, निमोनिया भी मिल रहा है। सांस लेने में दिक्कत होने पर भी परिजन सचेत नहीं होते, जब सांस फूलने लगती है तब अस्पताल लाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें