फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: पांच चिकित्सक समेत 71 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7800 पार

Tue, 10 Nov 2020 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या फिर तेजी से बढ़ने लगी है। लगातार दूसरे दिन 70 से ज्यादा मरीज मिले हैं। सोमवार को 71 नए लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7800 के पार पहुंच गया। नए मरीजों में पांच चिकित्सक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में सोमवार तक कुल 7,808 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 7122 लोग ठीक हो गए हैं। 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। 536 मरीजों का उपचार चल रहा है। 2.90 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 91.21 फीसदी है। 


चिकित्सक कोरोना वायरस की चपेट में लगातार आ रहे हैं। सोमवार को पांच चिकित्सक संक्रमित पाए गए। इनमें एक एसएन मेडिकल कॉलेज और बाकी के चार निजी हैं। अभी तक 150 से अधिक सरकारी और निजी चिकित्सक संक्रमित हो चुके हैं। सदर थाना के एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज

मास्टर प्लान लाजपत कुंज निवासी चिकित्सक के परिवार में चार सदस्य संक्रमित हो गए हैं। नगला हरीप्रसाद अयेला, नेहरू इन्क्लेव शमसाबाद रोड, संजय नगर राजपुर चुंगी, जज कंपाउंड, पथौली, भाग्य नगर सिकंदरा, बिचपुरी, आवास विकास कॉलोनी, कबीरकुंज दयालबाग, रझोली, बरोली अहीर, शाहगंज, नगला कली में संक्रमित मिले हैं। 

रामनगर कॉलोनी, गोपाल विहार, ट्रांसयमुना कॉलोनी, नई आबादी, राहुल नगर, गुदड़ी मंसूर खां,  न्यू सुभाष नगर, देवरी रोड, कमला नगर, फतेहाबाद, शास्त्रीपुरम, कहरई,  महर्षिपुरम, शहीद नगर, हरीपर्वत, नेहरू नगर, न्यू आगरा, अलबतिया, बल्केश्वर, वजीरपुरा, भावना इस्टेट, बरहन, चाणक्य पुरम, मोती कटरा, वजीरपुरा और जयपुर हाउस में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।

पटरी विक्रेताओं के नमूने लेकर कराई जांच, छह संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की सात टीमों ने कमला नगर, भगवान टॉकीज, राजामंडी, सदर, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, रावली, बल्केश्वर और रावतपाड़ा क्षेत्र में 600 पटरी दुकानदार, ढकेल लगाने वालों के नमूने लेकर जांच की। इसमें से छह संक्रमित पाए गए हैं। इनको होम आइसोलेेट कर दिया है। सोमवार को 390 एंटीजन और 210 आरटीपीसीआर जांच कराई गई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें