फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Agra: सब्जी विक्रेता के बाद मेडिकल स्टोर का कर्मचारी मिला कोरोना संक्रमित

Mon, 20 Apr 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साथ आगरा की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। अब वे लोग संक्रमित मिल रहे हैं, जिनका संपर्क रोजाना कई लोगों से होता है। शहर के दो सब्जी विक्रेताओं के बाद एक थोक दवा की दुकान का कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार रात को एक साथ 45 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे जहां संक्रमितों का आंकड़ा 241 पर पहुंच गया, वहीं नए मरीजों से ताजनगरी के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नए संक्रमितों में दवा की दुकान का कर्मचारी और एक सब्जी विक्रेता है। 

दवा की दुकान शहर के फव्वारा दवा बाजार में है। रविवार को दवा बाजार को सैनिटाइज किया गया। विजय नगर कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। वो बसई मंडी से ऑटो से सब्जी लाता है। इसके बाद ठेल पर विजय नगर और गांधी नगर में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व हरीपर्वत के फ्रीगंज क्षेत्र के चिम्मन लाल बाड़ा में एक सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव पाया गया।  शुक्रवार रात किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ से आई 24 संक्रमितों की रिपोर्ट में वो शामिल है। इसकी जानकारी मिलते ही बाड़ा के 2000 से ज्यादा लोगों ने खुद को होम क्वारंटीन (एकांतवास) में कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें