फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: फिरोजाबाद में रेलवे अधिकारी सहित 12 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 50 के पार

Mon, 20 Apr 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 52 हो गई है। इनमें एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बन गया है। रविवार को 12 नए मरीज मिले। इनमें एक युवक रेलवे में अधिकारी है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 52 हो गई है। एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


12 नए कोरोना मरीजों में कश्मीरी गेट निवासी दो युवक राही नगर निवासी एक मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। एक कोरोना मरीज रामगढ़ इलाके का और एक सिरसागंज के गांव गुरैया सुहेलपुर का रहने वाला है। बाकी छह के बारे में स्वास्थ्य विभाग जानकारी जुटा रहा है। 

आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल के संपर्क में आने से संक्रमित हुए टूंडला क्षेत्र निवासी युवक रेलवे में अधिकारी हैं। वो एक अप्रैल को आगरा के अस्पताल में भर्ती टूंडली निवासी अपने ससुर को देखने गए थे। इसके बाद अस्पताल से उन्हें घर ले जाने को कह दिया था। 
विज्ञापन

13 अप्रैल तक दफ्तर गए रेल अधिकारी

सात अप्रैल को उनके ससुर की मौत हो गई थी। इसके बाद रेल अधिकारी नियमित दफ्तर जाते रहे। जब श्री पारस हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की लिस्ट जारी हुई तो रेलवे अधिकारी ने अपनी जांच कराई। रविवार को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।  

रेलवे अधिकारियों के अनुसार विगत 13 अप्रैल को उक्त रेल अधिकारी ने कंट्रोल ऑफिस में शाम चार से रात 12 बजे तक ड्यूटी की थी। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों को मेडिकल कॉलेज और एफएच हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराए जाने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। 

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हो गई है, जो मरीज नए इलाकों से मिले हैं। उन इलाकों में सर्वे कराकर संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन में रखा जा रहा है। 
विज्ञापन

प्रयागराज रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि संक्रमित रेल अधिकारी के संपर्क में आए पांच रेल अधिकारी व कर्मचारियों को क्वारंटीन में रखा गया है। इसके साथ ही कंट्रोल ऑफिस को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। 

गांव गुरैया सुहेलपुर को किया गया सील

सिरसागंज में रविवार को पहले कोरोना केस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। संक्रमित व्यक्ति के घर के 19 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। गांव को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें