फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में नौ नए कोरोना मरीज मिले, 1400 के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Mon, 13 Jul 2020 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में रविवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए मरीज मिले। इससे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1397 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि कोई मौत न होने से मृतक संख्या 92 पर ही है।   

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सात मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसके साथ ही अब स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 1137 हो गई है। अभी 168 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।


बीते तीन दिनों से संक्रमितों की संख्या दहाई में बढ़ रही थी। शनिवार को 14 मामले मिले थे। इसके मुकाबले रविवार को राहत रही। उधर, मरीजों के ठीक होने की दर 81.39 फीसदी पर आ गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

शाहगंज, केदार नगर और सिकंदरा में मिले संक्रमित

कोरोना वायरस का संक्रमण मलपुरा, पथवारी और केदार नगर में भी पहुंच गया। शाहगंज, सिकंदरा और शमसाबसाद में फिर से मरीज मिले हैं। मलपुरा में 21 साल की महिला, शाहगंज में 38 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

ईदगाह बसस्टैंड के पास 32 साल, ज्योति कुंज सिकंदरा के 25 साल के युवक और शमासाबाद में 24 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया है। केदार नगर में 54 साल के पुरुष और पथवारी में 45 साल के पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

यह संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। बाकी के दो मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका ऑपरेशन होना था, जांच में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

42 दिन में बढ़े 151 कंटेनमेंट जोन

अनलॉक-1 के 42 दिनों में कंटेनमेंट जोन की संख्या 83 से बढ़कर 234 हो गई है। इस दौरान 151 नए कंटेनमेंट जोन बने हैं। इनमें 47 सक्रिय जोन व 151 निष्क्रिय कंटेनमेंट जोन शामिल हैं।

एक जून को आगरा में 83 कंटेनमेंट जोन थे। इनमें 42 बंद हो चुके थे जबकि 41 में मरीज मिल रहे थे। पिछले 42 दिनों में 151 कंटेनमेंट जोन और बने। अब तक कुल 146 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं, जबकि 88 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। 

इन इलाकों में हर दिन नए केस निकल रहे हैं। अनलॉक में 104 नए कंटेनमेंट जोन बंद होने से इनकी संख्या 146 हो गई है। जबकि एक्टिव जोन 41 से बढ़कर 88 हो गए हैं। इनमें 47 नए इलाके शामिल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें