कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ के साथ पुलिसकर्मियों को है। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ किट पहनने के बाद ही संक्रमित मरीज के पास जाते हैं।
ऐसे में पुलिसकर्मियों को सुरक्षित करने के लिए 250 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट मंगवाई गई हैं। यह किट प्रत्येक थाने की पुलिस को वितरित की जाएगी।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस ने कई इलाकों को सील भी कर दिया है। यहां पर बैरियर लगाए गए हैं। जिन इलाकों से पुलिस के पास सूचना आती है, उन इलाकों में मेडिकल टीम के साथ पुलिस भी होती है।