मथुरा जिले के फरह क्षेत्र के गांव ओल निवासी 30 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रविवार की शाम रिपोर्ट आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवक दिल्ली के धार्मिक जलसे में शामिल होकर आए जमाती के संपर्क में आया था।
कोरोना पॉजिटिव युवक को स्वास्थ्य विभाग ने वृंदावन के एल-1 कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। इससे पहले वो अकबरपुर के एसकेएस आयुर्वेदिक एंड मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन (एकांतवास) था।
जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या छह हो गई है। हालांकि नयति हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स की बाद में हुई जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब प्रशासन के लिए चिंता का विषय ओल गांव है, जो हॉटस्पॉट है।