फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मथुरा में जमाती सहित दो संक्रमित मिलने के बाद कई इलाके सील, ड्रोन से निगरानी

Tue, 07 Apr 2020 04:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
बैरियर लगाकर बंद किए रास्ते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जिले में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद फरह क्षेत्र के गांव ओल और शहर की अंधी कुइयां मरकज मस्जिद इलाकों की 40 हजार आबादी पर सख्त पहरा बैठा दिया गया है। अब प्रशासन किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है। 
विज्ञापन


मरकज मस्जिद की तरफ जाने वाले मार्ग पर 20 जगहों और ओल मस्जिद की ओर जाने वाले मार्ग पर छह जगहों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। दोनों स्थानों पर सील किए गए एक किलोमीटर के इलाके में ड्रोन कैमरे से पूरी निगरानी रखी जा रही है। 

खास यह है कि लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है, वहीं प्रतिबंधित किए गए इलाकों में किसी को जाने की इजाजत भी नहीं दी जा रही है। पुलिस के आला अफसर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

मरकज मस्जिद में रुका था संक्रमित जमाती

तब्लीगी जमात से आया एक जमाती अंधी कुइयां (सुभाष नगर) की मरकज मस्जिद में रुका था। इस जमाती के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई थी। सोमवार को मरकज को केंद्र बिंदु बनाकर चारों तरफ का एक किलोमीटर क्षेत्र सील कर दिया गया। 

ओल में करीब 10 हजार की आबादी है। इसी तरह मरकज मस्जिद इलाके में 30 हजार आबादी है। इस तरफ जाने वाले मार्गों को पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया गया है। 

मंगलवार को जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, सीडीओ नितिन गौड़, एसपी सिटी अशोक मीणा इन इलाकों में पहुंचे। इन इलाकों में पुलिसकर्मियों को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मरकज मस्जिद इलाके के सील हुए मोहल्ले 

सुभाष नगर, बद्रीनगर, हैजा अस्पताल, मछली मंडी, नई बस्ती, दरेसी रोड, मथुरा-वृंदावन रेलवे क्रॉसिंग, कठौती कुंआ, खारी कुंआ, मनोहरपुरा, बजरिया, मटियागेट, जाटव बस्ती, अनार गली, मेवाती मोहल्ला इलाके पूरी तरह सील कर दिए गए हैं। 

पुलिस और एलआईयू की पूरी नजर

इलाकों को सील करके लगाए बैरियरों पर दो सिपाही, एक महिला सिपाही और एक दरोगा को मुस्तैद किया गया है। इन सभी की दो शिफ्टों में ड्यूटी रहेगी। इन पुलिसकर्मियों को स्थितियों पर पूरी नजर रखते हुए आला अफसरों को पल-पल की स्थिति से अवगत कराते रहना। 

उधर, खुफिया विभाग भी पूरी निगाह बनाए हुए हैं। इन इलाकों की पल-पल की जानकारी जुटाकर आला अफसरों को उपलब्ध करा रही है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि टीम पूरी तरह सतर्क है।

पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि इन इलाकों में पूरी सख्ती बरती जा रही है। कोई भी घरों से बाहर नहीं निकलेगा। इन इलाकों में किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई है। इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। हर जरूरत का सामान लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें