फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने वालों पर कसेगा शिकंजा, टूर ऑपरेटरों से ब्यौरा मांगा

Tue, 24 Mar 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

स्वास्थ्य विभाग ने टूर ऑपरेटरों को नोटिस भेजकर 25 फरवरी से अब तक की जानकारी देने के लिए कहा
विज्ञापन
जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बावजूद विदेश यात्रा से लौटकर जानकारियां छिपा रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने टूर ऑपरेटरों से ब्यौरा मांगा है कि आगरा में 25 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक किस-किस ने विदेश यात्रा की है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स ने टूर ऑपरटरों को यह नोटिस जारी किए हैं। सभी टूर की जानकारी मांगी है। हर पर्यटक का नाम, पता और मोबाइल फोन नंबर मांगा है। आगरा से इटली, चीन, अमेरिका, यूरोप के कई देशों में जूता कारोबारी और चिकित्सक गए हुए थे। 

लखनऊ में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर प्रकरण के बाद कोरोना वायरस को देखते हुए एहतियात के तौर पर विदेश यात्राओं और टूर पैकेज का ब्यौरा तलब किया गया है, ताकि ऐसे लोगों को आइसोलेशन और क्वारंटीन में रखा जा सके।
विज्ञापन

आगरा में दर्ज हो चुका है केस

इससे पहले आगरा में भी रेलवे अधिकारी ने विदेश यात्री से लौटी अपने विवाहित बेटी के बारे में जानकारी छिपाई थी। जांच में युवती कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई। उसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस मामले में जानकारी छिपाने पर युवती के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

अहमदाबाद और मंगलौर से आए आठ लोगों की स्क्रीनिंग

बाह क्षेत्र के दो गांवों में अहमदाबाद और मंगलौर से आए आठ लोगों की सूचना पर स्क्रीनिंग के लिए उनके घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बाह के अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम ने 14 दिन तक अपने ही घर पर अपनों से दूर रहने की हिदायत दी। कोई भी दिक्कत होने पर अस्पताल में सूचना देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

आगरा के लिए राहत की बात

कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों का सुखद नतीजा दिख रहा है। आगरा में बीते 10 दिनों में कोरोना वायरस का कोई भी मरीज नहीं मिला है। रविवार को लिए गए 18 नमूनों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को 10 और लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए छह लोगों को भी घर भेज दिया गया है। उनको 14 दिन तक होम आइसोलेशन में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को भी कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना देने के लिए लोग पहुंचे। 

इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद 10 के नमूने लेकर जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ भेज दिए हैं। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि लोगों की सावधानी और बचाव के कारण ही स्थिति नियंत्रित है। सभी नमूने निगेटिव हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें