फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: 'जालमा' में आई रीयल टाइम पीसीआर मशीन, कोरोना जांच का ट्रायल शुरू

Fri, 24 Apr 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मशीन को चेक करते हुए संस्थान के निदेशक श्रीपाद ए पाटिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ संस्थान में कोरोना वायरस के नमूनों की जांच का ट्रायल शुरू हो गया है। अभी यहां 20 नमूनों की जांच की जा रही है। नमूनों की जांच बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को संस्थान में रीयल टाइम पीसीआर मशीन भी आ गई है। इसका सेटअप कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इस मशीन की क्षमता 24 घंटे में 500 नमूनों की जांच की जा सकती है। इस तरह से सरोजिनी नायूड मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के बाद जालमा में कोरोना वायरस के मरीजों की जांच हो सकेगी। 

संस्थान के निदेशक डॉ. श्रीपद पाटिल ने बताया कि रीयल टाइम पीसीआर मशीन का सेटअप कर दिया है। इस मशीन से 500 नमूनों की जांच हो सकेगी। अभी ट्रायल चल रहा है। दो-तीन दिन में विधिवत जांच प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग की नई आठ मंजिला इमारत में वायरोलॉजी लैब में कोरोना वायरस की जांच की जाती है। इससे पहले कोरोना जांच के लिए सैंपल किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ भेजे जाते थे। 

ताजनगरी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन इसकी जांच की सुविधा और बढ़ाने की तैयारी की है। एसएन के बाद ताजगंज स्थित जालमा कुष्ठ संस्थान में कोरोना जांच का ट्रायल शुरू हो गया है। जल्द ही यहां भी जांच होने लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें