फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Mathura: हरियाणा से रोडवेज बस में आए 34 मजदूरों में एक कोरोना संक्रमित

Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

करनाल से 34 मजदूरों को लेकर आई बस
मथुरा में हुई पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी
विज्ञापन
मंडी परिसर में हुई बाहर से आए मजदूरों की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में करनाल से मजदूरों को लेकर आई रोडवेज बस में एक कोरोना पॉजिटिव मजदूर भी आ गया। बस में 34 मजदूर थे, जिनमें कोरोना पॉजिटिव मजदूर के सगे दो भाई भी थे। करनाल प्रशासन से जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


बस को करनाल से फतेहपुर जाना था, लेकिन बस में कोरोना पॉजिटिव मजदूर की जानकारी होने पर बस को कोसीकलां में रोका गया। मजदूर के संक्रमित मिलने के बाद मथुरा जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 12 हो गई है। 

दूसरे राज्यों में काम कर रहे प्रदेश के मजदूरों की घर वापसी शुरू हो गई है। रविवार को दूसरे दिन हरियाणा के करनाल में फंसे मजदूरों को लेकर करनाल डिपो की बस कोसी आई। बस में 34 मजदूरों के अलावा बस चालक, परिचालक एवं एक पुलिसकर्मी सवार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला है संक्रमित मजदूर

मजदूरों को मंडी परिसर में छोड़कर बस लौट गई। इसके बाद डॉ. देवेंद्र चौधरी, डॉ. मुकेश कुमार ने मजदूरों की जांच की, जिसमें फर्रुखाबाद के गांव गिलोदा निवासी 27 वर्षीय मजदूर को संदिग्ध मानकर उसके दोनों 24 वर्षीय और 13 वर्षीय छोटे भाइयों को रोक लिया।  

स्थानीय अफसरों ने करनाल प्रशासन से जानकारी ली। तब पता चला कि 27 वर्षीय मजदूर की वहां जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। प्रशासन ने तीनों भाइयों को अलग बिठाकर जिला अस्पताल में सूचना दी। 

सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि संक्रमित मजदूर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। दोनों छोटे भाइयों को क्वारंटीन (एकांतवास) में कृष्णा कुटीर भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें