फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, मरीजों का आंकड़ा 500 के पार

Sun, 12 Jul 2020 08:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : pti
विज्ञापन

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। शनिवार को 24 नए पॉजिटिव केस आए। इससे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 500 के पार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 502 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


अस्थाई जेल में बंद नंदगांव के 35 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नगर महोली रोड से 27 वर्षीय युवक, कलाकुंज कॉलोनी भूतेश्वर से 14 वर्षीय बालिका, 49 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। बड़ा बाजार गोवर्धन से 56 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। 


कृष्णा नगर से 55 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। नरसी विलेज से 32 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय युवती और 58 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर से 70 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना संक्रमित मिला है। राधा नगर से 62 वर्षीय व्यक्ति, जगन्नाथपुरी से 19 वर्षीय युवक, कृष्णापुरी से 70 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले नए मरीज

मंडी रामदास से 32 वर्षीय युवक, सदर के अहीर पाड़ा से 48 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के गताश्रम टीला निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है। डीटीओ ऑफिस मथुरा से 34 वर्षीय युवक की कोरोना की पुष्टि हुई है। 

वृंदावन के निजी अस्पताल से 38 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। छाता के कन्ना वाला चौक से 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। दूसरी ओर कस्बा गोवर्धन में 50 वर्षीय व्यापारी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 

गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ीग में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। अस्थाई जेल से जमानत पर लौटे एक साथ चार युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दहशत फैल गई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। 

टैंटीगांव के गांव लोहई में युवक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे आइसोलेट किया। उसके परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया। गांव के जाने वाले रास्तों को सील किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें