फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: सात साल का बच्चा और 90 साल का वृद्ध संक्रमित, कुल 14 नए मरीज मिले

Mon, 11 Jan 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
महिला की स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मरीजों के आंकड़े फिर से बढ़ने लगे हैं। रविवार को 14 नए मरीज मिले। इससे पूर्व शनिवार को 10 मरीज मिले थे। जिले में 452377 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक कुल 10372 संक्रमित मिले है। इनमें 10069 मरीज ठीक हो गए हैं। 132 मरीजों का इलाज चल रहा है। 132 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


कस्बा शमसाबाद में सात साल का बच्चा और सिकंदरा में 90 साल का वृद्ध भी संक्रमित मिला है। जगदीशपुरा में एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यमुनापार, बाह, पिनाहट, लॉयर्स कॉलोनी, ऊंचा गांव शमसाबाद, अजमेर रोड प्रतापपुरा और सदर में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। 

कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे करने वाली टीम भी कम कर दी हैं। रविवार को 19 टीमों ने सिकंदरा, कमला नगर, दयालबाग, बाह, अछनेरा और रुनकता के 5063 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। बुखार, खांसी, गले में खराश के बारे में भी पूछा। इसमें दो मरीज संदिग्ध मिले। सभी को आइवरमेक्टिन, मल्टी विटामिन दवाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें