ग्राम किशनपुर गढ़िया की महिला पूर्व में संक्रमित मिले युवक की मां है। तीसरा नया मामला ग्राम बड़ाहार के सब्जी विक्रेता का है। वहीं कस्बा करहल के सराफा बाजार निवासी पति और पत्नी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड भोगांव भेजा है।
आइसोलेशन वार्ड लेवल टू में बढ़ाए गए बेड
संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से अस्पतालों में बेड की कमी पड़ने लगी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड लेवल टू में 16 मरीज पहुंचे। इसके बाद यहां छह बेड और बढ़ाए गए। पूर्व में यहां 10 बेड की व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार को नोडल प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने अपनी टीम के साथ वार्ड का निरीक्षण किया।
एएसपी ने बंद शहर में बंद कराई गलियां
गुरुवार को 61 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया। एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचे। उन्होंने शहर के मोहल्ला अवधनगर में चार गलियों को सील कराया। शहर के पावर हाउस रोड, मोहल्ला गाड़ीवान, छपट्टी, भरतवाल में भी कंटेनमेंट जोन को सील कराया गया।